फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की कल्पना को नई उड़ान देगा स्टीम लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
मां आनंदमयी स्कूली गौहरीमाफी पहुंचीं राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने स्टीम लैब मेकर्स स्पेस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इसमें किताबी ज्ञान से हटकर स्कूली बच्चे नये आविष्कारों से रूबरू होंगे। इससे भविष्य के लिए नये आयामों के साथ उद्यमिता विकास के रास्ते खुलेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्कूली बच्चों की ओर से विद्यालय में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों पर राज्यपाल ने गहरी रुचि दिखाते हुए उनके बनाए माडलों की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्द्धन भी किया। राज्यपाल ने स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता कौशल की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई स्टीम लैब की पहल के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। राज्यपाल ने आधुनिकता के दौर में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के लिए इस तरह की प्रयोगशालाओं को विकसित करना आवश्यक बताया। इससे बच्चों में कौशल विकास के साथ-साथ आविष्कार की उत्सुकता को हकीकत में बदलने का मौका मिलेगा।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक अर्पित पंजवानी ने बताया कि अटल इनोवेशन मिशन की ओर से विकसित स्टीम लैब में अनुभवी इंजीनियरों की मदद से छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स से लेकर थ्री डी प्रिंटिग के साथ औद्योगिक विकास जैसे विषयों पर अध्ययन करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रसेनजीत चक्रवर्ती के अलावा समस्त विद्यालय स्टाफ के अलावा तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें