फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्घकुंभ में भगवान भरोसे सफाई व्यवस्था

Sat, 09 Apr 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : file photo
विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती की लापरवाही से कुंभ मेले के दौरान भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। इससे तीर्थ क्षेत्र में भ्रमण को आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। निकाय की अनदेखी से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरव मंदिर के समीप लगे कूड़ेदान की सफाई दोपहर बाद तक भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सड़क पर फैल रही गंदगी से आसपास दुर्गंध का वातावरण है और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


अर्द्घकुंभ मेले के लिए निकाय क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में सफाई कर्मी नियुक्त किए गए हैं। लेकिन सफाई व्यवस्था फिर भी ढाक के तीन पात है। सफाई कर्मचारियों की भरमार के बावजूद समय पर साफ सफाई और क्षेत्र में लगे कूड़ेदानों से कचरे का उठान नहीं हो पा रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है।

मेला काल में हर रोज दोपहर बाद तक ही कूड़ेदान की सफाई की जा रही है। कई बार दूसरे दिन कचरे का उठान होता है। इस बारे में कई बार निकाय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई गौर नहीं कर रहा।
विज्ञापन


उक्त क्षेत्र नगर पालिका ऋषिकेश का है, लेकिन अर्द्घकुंभ मेेले में इसकी जिम्मेदारी मुनिकीरेती नगर पालिका को सौंपी गई है। ऐसे में वहां लगे कूड़ेदान को ढोने के लिए हमारे पास वाहन नहीं है। लिहाजा सफाई कर्मचारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान करेंगे।-बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें