फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 33 साल बाद ब्यासघाट से आवागमन करेंगी जीएमओयू की बसें

Fri, 11 Sep 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1993 के दिसंबर माह में बंद हो गई थी कोटद्वार-ब्यासघाट बस सेवा
विज्ञापन

- देवप्रयाग, हिंडोलाखाल से कोटद्वार जाना होगा आसान
मुनीश रियाल
ऋषिकेश। करीब 33 साल बाद जीएमओयू की बसें ब्यासघाट से आवागमन करेंगी। दिसंबर 1993 में गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन (जीएमओयू) ने कोटद्वार से ब्यासघाट तक संचालित होने वाली बस सेवा को बंद कर दिया था। अब देहरादून से वाया देवप्रयाग ब्यासघाट सतपुली पोखड़ा होेते हुए बैजरो तक बस सेवा संचालित करने के बाद इस रूट पर जीएमओयू की बसें आवागमन करेंगी। सन 1985 में बाड़ियूं (कल्जीखाल विकासखंड) से ब्यासघाट तक रोड कटने के बाद जीएमयूओ की ओर से इस रूट पर बस सेवा शुरु की गई थी। इस रूट पर जीएमओयू की दो बसें संचालित होती थी। एक बस कोटद्वार से सुबह सात बजे चलकर दोपहर 12 बजे ब्यासघाट पहुंचती थी। दोपहर में यह बस वापस कोटद्वार जाती थी। कोटद्वार से दोपहर 12 बजे चलकर एक बस शाम को पांच बजे ब्यासघाट पहुंचती थी। रात को यहीं ठहरकर सुबह आठ बजे यह बस कोटद्वार जाती थी। दिसंबर 1993 में जीएमओयू ने ब्यासघाट रूट की बस को दूसरे रूट पर लगा दिया गया था। उसके बाद से ब्यासघाट से सतपुली के जीप(टैक्सी) संचालकों का अधिपत्य हो गया था। स्थानीय निवासी हर्षवर्धन बड़थ्वाल ने बताया कि देवप्रयाग ब्यासघाट होते हुए बैजरो तक जीएमओयू की बसों का संचालन होने से ब्यासघाट बाजार में रौनक बढ़ेगी। इसी के साथ ही होम स्टे और कैंपिंग के कारोबार में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


कोट-
कोटद्वार से पूजा अर्चना के बाद बसों को देहरादून भेजा गया। शनिवार को देहरादून में कार्यालय से पूजा के बाद बसों को पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। देहरादून से देवप्रयाग ब्यासघाट होते हुए बैजरो तक बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी कंपनियों को साथ में लेकर 15 सितंबर से बसों का नियमित संचालन किया जाएगा।- गजय सिंह रौथाण, अध्यक्ष जीएमओयू कोटद्वार
विज्ञापन



















देहरादून रूट पर मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें