फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Thu, 16 Jul 2026 02:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनि की रेती क्षेत्र के आस्था पथ पर बुधवार शाम बारिश के दौरान विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे आस्था पथ पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान साइकिल चला रही एक बच्ची का पैर आस्था पथ किनारे लगे विद्युत पोल से छू गया। बारिश के कारण पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान कुमकुम (9) पुत्री रविशंकर, निवासी चंद्रेश्वर नगर, गली नंबर-19 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है। लोगों ने बारिश के दौरान विद्युत पोल में करंट आने की घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार विभाग से जांच और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें