फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 16 निर्विरोध निर्वाचित, 22 पंचायतों में हुआ मतदान

Wed, 15 Jul 2026 08:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
उप प्रधान चुनाव : 38 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। विकासखंड में बुधवार को 38 ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। ब्लॉक में 38 पंचायतों में से 16 पंचायतों में निर्विरोध और 22 पंचायतों में चुनाव कराया गया।
बुधवार को डोईवाला विकासखंड में उपप्रधानों के चुनाव कराए गए। देर शाम तक सभी पंचायतों से उपप्रधान का चुनाव परिणाम घोषित हो गया था। डोईवाला ब्लॉक के मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत में सिमरन कौर, सिमलास ग्रांट में सोनी, दूधली में सागर, नांगल ज्वालापुर में गंगोत्री देवी, नांगल बुलंदावाला में वीरेंद्र कुमार, जीवनवाला में दीवान सिंह सजवाण और माजरी ग्रांट में गुरदीप कौर ग्राम पंचायत में उपप्रधान पद पर निर्वाचित घोषित की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक के एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने बताया कि सभी 38 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गए हैं। 16 पंचायतों में सहमति बन जाने से उम्मीदवार निर्विरोध घोषित कर दिए गए। जबकि 22 पंचायतों में चुनाव कराया गया। कुछ पंचायतों में कांटे का मुकाबला हुआ। निर्वाचित उपप्रधानों के समर्थकों ने माल्यार्पण और मिष्टान वितरण कर खुशियां मनाई। देर शाम तक सभी पंचायतों में उपप्रधान के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

-
रविंद्र चंद रमोला भट्टोंवाला के उपप्रधान बने
ग्राम पंचायत भट्टोंवाला में सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने उप प्रधान पद के लिए रविंद्र चंद रमोला को निर्विरोध चुना। वार्ड नंबर एक से अर्चना व्यास, वार्ड नंबर दो से सौमी राणा, वार्ड नंबर तीन से सुलोचना रांगड़, वार्ड से 4 शुभांगी थलवाल, वार्ड नंबर 5 से शीशपाल सिंह रावत,वार्ड नंबर 6 रविंद्र चंद्र रमोला, वार्ड नंबर 7 संजय सिंह राणा ने सर्वसम्मति से रविंद्र चंद्र को उप प्रधान मनोनीत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें