थाना मुनिकीरेती में अभियुक्त गिरफ्तार।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती में एक मां ने अपने बेटे के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैलाशगेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 10 नवंबर को कैलाश गेट भजनगढ़ निवासी नीमा देवी ने थाना मुनिकीरेती में आकर तहरीर देते हुए कहा कि उनके बेटे गौरव अधिकारी ने उनके घर में कपड़ों में आग लगाकर आगजनी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना मुनिकीरेती ने मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को चौकी पुलिस ने अभियुक्त को भजनगढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।