फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: यमकेश्वर में 13 दिन बाद पहुंचा गैस वाहन

Sat, 14 Mar 2026 02:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर गैस एजेंसी में शुक्रवार को 288 भरे सिलिंडर लेकर वाहन पहुंचा। गैस आने से यहां उपभोक्ताओं को राहत मिली है। हालांकि गैस की कमी का असर यमकेश्वर क्षेत्र अंतर्गत नहीं देखा गया। छोटे बाजारों, घरों में खपत कम होने के कारण पर्याप्त गैस होने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व 28 फरवरी को ज्वालापुर से 288 गैस सिलिंडर लेकर गैस वाहन पहुंचा था। इसके बाद यमकेश्वर गैस एजेंसी में गैस गाड़ी नहीं पहुंची थी। आम तौर पर यमकेश्वर गैस एजेंसी में माह में 4 से 5 बार ज्वालापुर से गैस का वाहन पहुंचता है। यमकेश्वर क्षेत्र में यमकेश्वर गैस एजेंसी के पांच हजार घरेलू कनेक्शन हैं जबकि 70 व्यवसायिक कनेक्शन हैं। अन्य वितरकों के भी यमकेश्वर विकासखंड में दर्जनों गैस कनेक्शन हैं।



यमकेश्वर गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि एजेंसी के पास पर्याप्त गैस सिलिंडर हैं। शुक्रवार को एक दर्जन सिलिंडर बिके। अब उपभोक्ता को गैस बुक करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस कॉल करनी होगी। ओटीपी डिलीवरी मैन को बताकर गैस प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें