फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गढ़ सेवा संस्थान 11 नवंबर को मनाएगा इगास महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश की ओर से उत्तराखंड के सांस्कृतिक लोक पर्व इगास का सातवां भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें भैलू नृत्य, मंडाण, सांस्कृतिक प्रस्तुति और उत्तराखंडी पकवान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित प्रेस क्लब के सभागार में गढ़ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र राणा ने बताया कि इगास महोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को शाम पांच बजे से नगर निगम प्रांगण में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था संरक्षक कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन आरजे काव्या करेंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंडी गायिका प्रियंका मेहर एंड ग्रुप, गायक पदम गुसांई व हास्य कलाकार घन्ना भाई सहित उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को उत्तराखंडी पकवान व अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अल्मोड़ा बस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए भी संस्था की ओर से मुख्यमंत्री के माध्यम से अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर संस्था सचिव गोपाल सती, कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, निदेशक विजय रावत, भगवती रतूड़ी, मनोज ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें