फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 5 दिनों से नहीं आई कूड़ा गाड़ी, भड़के निवासियों ने शुल्क देने से किया इन्कार

Wed, 02 Sep 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, दुर्गंध और संक्रमण का खतरा लोगों ने ठेकेदार का टेंडर रद्द करने की मांग की
विज्ञापन

ऋषिकेश। नगर के वार्ड संख्या-6 आदर्श ग्राम में सफाई व्यवस्था की बदहाली ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले पांच दिनों से कूड़ा उठान वाहन के नहीं पहुंचने से जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। अगस्त से ही अनियमित कूड़ा उठान की समस्या झेल रहे लोगों के सामने अब दुर्गंध और संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। लगातार बिगड़ती व्यवस्था से नाराज स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर नई व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद चेतन चौहान ने बताया कि कूड़ा उठान न होने से घरों में भारी मात्रा में कचरा जमा हो चुका है। लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने कूड़ा उठान शुल्क वसूलने वाली संस्था त्रिवेणी सेना की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि त्रिवेणी सेना की महिलाएं हर माह कूड़ा उठान शुल्क वसूलती है लेकिन जब कूड़ा उठान नियमित न होने की शिकायत की जाती है तो अभद्रता से जवाब देती हैं। स्थानीय निवासियों ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदार का टेंडर तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और किसी अन्य जिम्मेदार एजेंसी को यह कार्य सौंपने की मांग की है। आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, तब तक वार्ड संख्या-6 का कोई भी निवासी अगस्त माह के लिए त्रिवेणी सेना को कूड़ा उठान का शुल्क नहीं देगा।
विज्ञापन

- इस संबंध में निगम प्रशासन को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शंभू पासवान, मेयर, ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें