ऋषिकेश। पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियों को जलस्तर बढ़ गया है। तीर्थनगरी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गंगा नदी चेतावनी स्तर एक मीटर नीचे होकर बह रही है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार सुबह 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर 338.85 मीटर, 10 बजे 338.76 मीटर, दोपहर 12 बजे 338.65 मीटर, दोपहर 2 बजे 338.61 मीटर, दोपहर 4 बजे 338.50 मीटर और शाम छह बजे 338.50 मीटर दर्ज किया गया। कहा गंगा नदी चेतावनी स्तर 339.50 मीटर से एक मीटर नीचे होकर बह रही है।
डोईवाला क्षेत्र में बढ़ता रहा नदियों का जलस्तर
डोईवाला। मंगलवार को बारिश रुकनेे से राहत रही। लगातार बारिश से क्षेत्र की नदियों का जलस्तर तो जरूर बढ़ा। लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ स्थानों पर भूू कटाव देखने को मिला। दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे थे। लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। पिछले दिनों हुई बारिश से क्षेत्र की सौंग, सुसवा, बिदालना और जाखन नदी में जलस्तर पर बढ़ गया था। प्रशासन भी सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाकर एलर्ट नजर आया। बारिश के कारण कई स्थानों पर इंसुलेटर में खराबी आने के कारण बिजली व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों पर दिक्कतें थी। वहां दुरुस्त कर आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया। बारिश रुकने से बाजारों में भी अपेक्षाकृत रौनक देखने को मिली, लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में आए थे।