फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होटल में जुए का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने छापेमारी में बरामद की लाखों की नगदी और ताश की गड्डियां
विज्ञापन

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने गुमानीवाला स्थित एक होटल में जुआ खेलने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2,80,130 रुपये नकद, ताश के 208 पत्ते और आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्तूबर की रात को टीम गुमानीवाला और श्यामपुर क्षेत्र के होटलों में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गुमानीवाला के एक होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 102 से शोरगुल सुनाई दिया। पुलिस टीम ने कमरे में पहुंचकर जांच की तो वहां 10 व्यक्ति गोल घेरा बनाकर बैठे मिले। उनके बीच ताश के पत्ते और नकदी रखी थी। पुलिस के मुताबिक, सभी हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र सिंह रावत (34), अभिषेक रौतेला (26), मनोज (33), संजय प्रजापति (32), कमल प्रजापति (25), अजय प्रजापति (32), शंकर प्रजापति (28), मोहित (31), ऋषि (45) और सुल्तान सिंह (53) के रूप में हुई है। सभी ऋषिकेश क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें