बर्फ से ढकी बदरीनाथ धाम की चोटियां
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बसंत पंचमी के दिन गाडू घड़ा नरेंद्रनगर राजदरबार पहुंचेगा। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। मंगलवार सायं डिमरी धार्मिक केंद्र पंचायत के प्रतिनिधि गाडू घड़ा लेकर चंद्रभागा स्थित विश्राम गृह पहुंचे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि नरसिंह मंदिर में बीते 26 जनवरी गाडू घड़ा पूजन के बाद योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर रवाना हुआ था। 27 जनवरी को गाडू घड़ा पांडुकेश्वर से लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचा। मंगलवार शाम को गाडू घड़ा लेकर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि नरेश चंद्र डिमरी, राजेन्द्र डिमरी, विनोद डिमरी, टीका प्रसाद, सुरेश डिमरी, अनुज डिमरी, हेम चंद्र, ज्योतिष डिमरी, मनोज डिमरी, अरविंद डिमरी चंद्रभागा विश्राम गृह पहुंचे। बुधवार को बसंत पंचमी के दिन सुबह गाडू घड़ा राजदरबार नरेन्द्र नगर पहुंचेगा। यहां विधि विधान एवं पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। उन्होंने बताया कि राज दरबार में सुबह साढे नौ बजे से धार्मिक समारोह शुरू होगा।
इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य अरुण मैठाणी, विशेष कार्याधिकारी एएस नेगी, प्रबंधक विपिन तिवारी, डॉ. हरीश गौड, मनोज रावत, रामचंद्र बिष्ट, मनीष पालीवाल, आनंद उनियाल ने गाडू घड़ा का स्वागत किया।