फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपेट में शुरू हुआ निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रो रसायन इंजीनियरिंग और तकनीकि संस्थान सिपेट में पेट्रोनेट एलएनजी नई दिल्ली की ओर से कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी अंतर्गत प्रायोजिक छह माह का 100 विद्यार्थियों का निशुल्क आवासीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ औद्योगिक सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से छात्रों को रोजगार मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

सिपेट संस्थान डोईवाला में औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को पेट्रो केमिकल और प्लास्टिक संबधित उद्योगों में रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने युवाओं को नौकरी के अतिरिक्त स्वरोजगार कर औद्योगिक इकाईयों को लगातार आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया।
डॉ. पांडे ने परिसर में पौधरोपण किया और समूचे सिपेट परिसर का भ्रमण और निरीक्षण किया। केंद्र प्रमुख अभिषेक राजवंश ने बताया कि सिपेट संस्थान पूरी तरह से कौशल विकास, तकनीकि सहायता, शैक्षणिक और रिसर्च के लिए समर्पित होकर काम करता है। उन्होंने छात्रों को मशीनों पर मिलने वाली प्रयोगिक शिक्षा, संस्थान के विभागों, एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला, प्लास्टिक्स परीक्षण प्रयोगशाला, प्लास्टिक प्रोसेसिंग वर्कशॉप, टूलरूम, कैड-कैम में सभी अत्याधुनिक तकनीकि सेवाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य अतिथि को सिपेट में संचालित डिप्लोमा कोर्सेज के बारे में भी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में बीके सिंह, आरके पांडेय, साईंराज आदित्यकुमार वर्मा, पंकज फुलारा, पार्थसारथी, बलबीर शर्मा, समीर पुरी, शादाब असगर, राजेश यादव, कैलाश रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें