फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के नाम अफसरों का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
घर में लगा फर्जी मीटर - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई सौभाग्य योजना के नाम पर बिजली विभाग के अफसरों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। कहीं फर्जी कनेक्शन से बिजली आपूर्ति की जा रही है तो कहीं पर दर्जन भर लोगों को कनेक्शन देकर मीटर ही नहीं लगवाए गए हैं। ये गड़बड़झाला फर्जीवाड़ा सब स्टेशन के क्षेत्र में जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र के बिजली विभाग के एई को भनक ही नहीं है। हाल ही में यूपीसीएल के एमडी बीसीके मिश्रा ने हिदायत दी है कि बिजली मीटर लगाने के मानकों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मिलीभगत करने वाले विभागीय अफसरों के पेंच भी कसे जाएंगे। इसके लिए महीने की हर 10 तारीख को कनेक्शन और मीटरों का ब्योरा भी तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मुनिकीरेती सब स्टेशन के अफसर एमडी की हिदायतों को ठेंगा दिखा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि जो कनेक्शन बिजली पोल से 40 मीटर पर दिए जाने चाहिए वहां 200 मीटर की दूरी पर फर्जी मीटर लगावाकर रोशनी फैलाई जा रही है। ये नजारा शिवपुरी पेट्रोल पंप के पास गुज्जरों की बस्ती में देखा जा सकता है। कनेक्शनधारकों का कहना है कि बिजली विभाग के जेई मौका मुआयना करने आए थे। पिछले एक साल से कनेक्शन मिला हुआ है। उधर, मुनिकीरेती सब स्टेशन के एई सौरभ चमोली का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में ही नहीं है।
बिना मीटर लिया जा रहा हर महीने बिल
सौभाग्य योजना में पसरी अंधेरगर्दी केवल एक ही जगह नहीं है। करीब दर्जन भर लोगों को बिना मीटर लगाए ही कनेक्शन दे दिए गए हैं। क्षेत्र के मिंडाथ, कुथ्या और नाई खेतू गांवों में करीब दर्जन भर से ज्यादा कनेक्शन दे दिए गए हैं जबकि मीटर ही नहीं लगाया गया। अचंभे की बात है कि इसके एवज में हर माह बिल भी निर्गत किए जा रहे हैं। बिजली विभाग और फर्जी उपभोक्ताओं की मिलीभगत का आलम ये है कि साल भर से इस अनियमितता पर किसी ने उंगली ही नहीं उठाई। जब फर्जीवाड़े का मामला तूल पकड़ने लगता है तो बैक डेट में रसीदें काटने का भी खेल कर दिया जाता है। दिखाने के लिए ऐसे कनेक्शन धारकों के घरों पर नकली मीटर टांग दिया जाता है।
विज्ञापन

कोट्स
करीब 15 दिन पहले एई शिवपुरी में निरीक्षण करने गए थे। वहां पर नीचे की ओर गुज्जर बस्ती में कोई कनेक्शन नहीं दिया गया है। यदि कोई फर्जीवाड़ा हो रहा है तो मेरे संज्ञान में नहीं है। जहां तक बाद कनेक्शन देकर मीटर न लगाने का मामला है तो इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। जांच करवाई जाएगी। दिखवाया जाएगा कि मीटर न लगने के बावजूद बिल कैसे आ रहा है और किस स्तर पर लापरवाही बरती गई है। दोषी कर्मचारी या उपभोक्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सौरभ चमोली, एई, मुनिकीरेती, सब स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें