फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दस लाख श्रद्धालु पहुंचे देवधाम

Sat, 18 Jun 2016 02:29 AM IST
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
साल 2013 में आई दैवी आपदा को तीन साल पूरे हो चुके हैं। झकझोर कर रख देने वाली विनाशकारी आपदा के जख्म भले ही बहुत गहरे हो, लेकिन इन दर्दनाक जख्मों पर इस बार सवा दस लाख श्रद्घालुओं की आस्था भारी पड़ती नजर आ रही है। आपदा के बाद श्रद्धालुओं में बैठा डर उन्होंने इस बार दरकिनार कर दिया है। यही कारण है कि इस वर्ष यात्रा शुरू होने के तीन पखवाड़ों के भीतर 10 लाख 22 हजार 275 श्रद्घालु देवधामों में अपनी फरियाद लेकर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


आपदा के बाद चारधाम यात्रा में जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई। केदार-बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों के कदम पिछले तीन सालों में बहुत कम बढ़े। पिछले दो सालों में प्रदेेश का पर्यटन भी लड़खड़ाता नजर आया। लेकिन इस वर्ष सात मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के पहले चरण में रिकार्ड तोड़ यात्री देवधामों को रवाना हुए।  वर्ष 2015 में कुल चार लाख श्रद्घालुओं ने चारधाम यात्रा की थी। इस साल की चारधाम यात्रा ने पिछले वर्षों के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए नया आयाम स्थापित किया है।

शुरूआती दौर में यात्रियों की संख्या में उम्मीद से बढ़कर बढ़ोत्तरी हुई। जिसके चलते शासन-प्रशासन को कुमाऊं से वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ी। हेमकुंड साहिब की यात्रा भी परवान चढ़ रही है। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सहायक ऐके श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक पांचों धामों में 10 लाख 22 हजार 275 श्रद्घालु दर्शन को पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


कौन से धाम कितने यात्री पहुंचे
गंगोत्री- दो लाख सात हजार 381
यमुनोत्री- एक लाख 25 हजार 358
केदारनाथ- दो लाख 29 हजार 212
बदरीनाथ- चार लाख 13 हजार 664
हेमकुंड साहिब- 46 हजार 660

चार लाख से ज्यादा ने कराया फोटोमीट्रिक पंजीकरण
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के दर्शन को जाने वाले श्रद्घालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यात्रा के लिए अभी तक चार लाख चार हजार 981 यात्री बीटीसी परिसर स्थित फोटोमीट्रिक केंद्र में पंजीकरण करवा चुके हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रशासनिक अधिकारी ब्रृजभानु गिरी ने बताया कि  शुक्रवार को 15 वाहनों से 450 श्रद्घालु आस्थापथ को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें