ऋषिकेश। शराब तस्करी में लिप्त चार महिलओं को पुलिस ने तीर्थनगरी के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे पर चंद्रभागा पुल के समीप अवैध देसी शराब के 90 पव्वों के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिलाओं की पहचान इंदु, बीना और सुनैना तीनों निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश के रूप में हुई। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, थाना रानीपोखरी पुलिस ने वीरपुर गांव के मोड़ पर एक महिला को दोपहर के समय 40 पव्वा देसी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने महिला की पहचान कृष्णा पत्नी राजू, मकान नंबर- 17 नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश रूप में कराई।
वहीं, त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस ने बीते मंगलवार रात नावघाट से चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रामअवतार उर्फ पंजाबी पुत्र महेश्वर साहनी, बंगाली बस्ती, मायाकुंड निवासी के रूप में कराई है। आरोपी के पास से 153 ग्राम चरस बराबद हुआ।