फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला महाविद्यालय में चार दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से महाविद्यालय में चार दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ हो गई। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेश प्रसाद भट्ट के निर्देशन में कार्यशाला प्रारंभ की गई। संयोजक डॉ. शिव कुमार लाल ने बताया कि ड्रामा और थिएटर के माध्यम से विद्यार्थियों को मंच पर बोलने, चलने और अपनी बात को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता और संवेदनशीलता का विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। डॉ. संजीव नेगी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विद्यार्थी समाज की विभिन्न चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में समक्ष बनते हैं। डॉ. नवीन नैथानी ने कहा कि नाटक जीवन को समझने का प्रभावी माध्यम है। मुख्य प्रशिक्षक गणेश बलूनी, रीना ठाकुर और डॉ. अर्चना प्रतिभागियों को लगातार चार दिनों तक प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में डॉ. हर्ष नेगी, डॉ पूनम, प्रिंस, करिश्मा, शिवानी आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें