फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चार दिवसीय श्री राम महोत्सव प्रारंभ

Sun, 18 Jan 2026 09:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
पुष्कर मंदिर रोड पर आयोजित कार्यक्रम उप​​स्थित नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष और अन्य - स्रोत
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

भगवान श्री राम परिवार का हनुमान सहित किया गया विधिवत पूजन
22 को विशाल भंडारा, रंग उत्सव, फूलों की होली भी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। पुष्कर मंदिर रोड पर स्थानीय व्यापारी और पल्लेदार संघ की ओर से चार दिवसीय श्री राम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्री राम परिवार का हनुमान सहित विधिवत पूजन किया गया।
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि श्री राम हमारे आराध्य हैं। उनके जीवन से हमें नीति, धर्म, रामराज्य की स्थापना का आदर्श ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुसूदन अग्रवाल, प्रवीण कुमार और यश कालरा ने बताया कि यह महोत्सव चार दिन तक चलेगा, जिसमें सुंदरकांड, भजन संध्या और 22 तारीख को विशाल भंडारा समस्त नगर वासियों के लिए आयोजित किया जाएगा। 22 जनवरी शाम 6 बजे आरती, रंग उत्सव, फूलों की होली और अयोध्या में भव्य महोत्सव के रूप में आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है। आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल और पंडित शुभम बहुगुणा की ओर से महोत्सव में पूजन और संचालन किया गया। इस मौके पर विपिन शेट्टी, मदन शर्मा, अनिल कोहली, राजीव मोहन, राधे साहनी, राजेश मौर्य, रतन गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें