फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बाघ के हमले में घायल श्रमिक को वन विभाग ने दी राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे धमांद गांव में बाघ के हमले में घायल हुए श्रमिक को वन विभाग ने राहत राशि प्रदान की है। वन विभाग की ओर से मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत नियमावली के तहत घायल श्रमिक को 30 हजार रुपये का अग्रिम मुआवजा दिया गया। वहीं, घायल श्रमिक को शुक्रवार शाम तक एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन


श्रमिक राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र की सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू करते हुए घायल श्रमिक को राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की। गोहरी रेंज के क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत नियमावली के तहत घायल व्यक्ति को मुआवजे की कुल राशि का 30 प्रतिशत अग्रिम भुगतान किया जाता है। इसी के तहत श्रमिक को 30 हजार रुपये का चेक सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि घायल श्रमिक को नियमानुसार कुल एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। अग्रिम राशि का भुगतान तत्काल राहत के तौर पर किया गया है, जबकि शेष राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें