देहरादून रोड सात मोड़ के समीप सड़क के किनारे सुखे पत्तों को जलाकर फायर लाइन काटते वनकर्मी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। वन विभाग ने जंगलों को आग से बचाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए वन विभाग ने तीन क्रू स्टेशनों की स्थापना की है। इसके के लिए चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आग लगने की घटना पर टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। बेकाबू होने के अन्य संसाधनों से आग बुझाई जाएगी।
ऋषिकेश रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए देहरादून रोड, लालपानी और गढी मयचक में क्रू स्टेशन स्थापपित किए गए हैं। इन क्रू स्टेशनों में एक वन दारोगा, एक फारेस्ट गार्ड और एक फायर वाचर की तैनाती की गई है। कर्मचारियों की क्लाक वाइज 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। क्रू स्टेशनों में तैनात वनकर्मियों के मोबाइल नंबर क्रू स्टेशन और आसपास साइनबोर्ड पर प्रदर्शित किए गए हैं। किसी भी आगजनी की घटना होने पर क्रू स्टेशन में तैनात कर्मचारी आग को बुझाने का प्रयास करेंगे। यदि यह आग उनसे नहीं बुझती है तो वह सेंटर क्रू स्टेशन को संपर्क करेंगे, वहां सेे अन्य वन कर्मियों की टीम और टैंकर को मौके पर भेजकर आग बुझाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वह जलती हुई बीड़ी या सिगरेट जंगलों की ओर न फेंके। जंगलों में आग लगाने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। दूसरी तरफ दून-ऋषिकेश पर वन कर्मियों ने जंगल को आग से बचाने के लिए फायर लाइन काटने का काम शुरू कर दिया है।