फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए पनीर के नमूने

Fri, 11 Sep 2026 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को भानियावाला और रानीपोखरी क्षेत्र में विभिन्न डेयरियों का निरीक्षण कर पनीर के नमूने लिए। सभी कारोबारियों को एनालॉग पनीर का विक्रम नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भानियावाला और रानीपोखरी क्षेत्र की विभिन्न डेयरियों को निरीक्षण किया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कारोबारियों को खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता और शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एनालॉग पनीर के विक्रम पर रोक सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। बताया कि खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें