फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का छापा, नौ नमूने जांच को भेजे

Wed, 26 Aug 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- ढालवाला में खाद्य प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों का निरीक्षण, अनियमितता पर एक प्रतिष्ठान को नोटिस
विज्ञापन

- पनीर, मिठाई, तेल और नमकीन-चिप्स की गुणवत्ता परखी
- अनियमितता मिलने पर एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस
ढालवाला। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के दौरान बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को ढालवाला क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण करते हुए कुल नौ खाद्य नमूने संग्रहित किए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, अनियमितता मिलने पर एक प्रतिष्ठान को नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने पनीर का एक, खाद्य तेल का एक, मिठाई के चार और नमकीन-चिप्स के तीन नमूने लिए। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला जांच के बाद ही इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। पर्वों के दौरान मिठाई, नमकीन, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर विभाग ने प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों की निगरानी तेज की है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानकयुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों व निर्माण इकाइयों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़े मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर बलवंत चौहान तथा जिला प्रशासन की ओर से कानूनगो राय सिंह मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट में किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पर्वों को देखते हुए विभागीय टीमों की ओर से आगे भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें