ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री लगाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक जाटव के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट चौक पर एकत्र हुए थे।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष किशोर गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है और मनमाने फैसले जनता पर थोप रही है। सरकार ने मिनरल वाटर फैक्ट्री की बात कहकर देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री खुलवा दी है। यह लोगों की आस्था से खिलवाड़ है। अभी तक देवप्रयाग की पहचान संगम स्थल के रूप में थी। अब वही संगम क्षेत्र हिलटॉप शराब फैक्ट्री के रूप जाना जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश जाटव, देवेंद्र प्रजापति, एकांत गोयल, जयपाल सिंह, अभिनव मलिक, जितेंद्र पाल पाठी, पंकज गुलाटी, सुमित त्यागी, भगवान सिंह रावत, दिनेश चंद्र, प्रदीप चंद्र, संजय भट्ट, अरविंद भट्ट, गौतम नौटियाल, अजय दास, अमन हलदार, गौरव यदुवंशी, ममता रमोला, ऋषि पोसवाल, राकेश कोठियाल, सागर राय, अमित सागर, अमित पाल, उमेश कुमार, राहुल पांडे, प्रशांत विक्ट्री आदि मौजूद रहे।