फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पर ध्यान दें, सफलता कदम चूमेगी : अन्वेषा

Fri, 01 May 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में आईएससी बोर्ड इंटरमीडिएट की छात्रा अन्वेषा भट्ट ने 99 प्रतिशत प्राप्त कर ऋषिकेश का नाम रोशन किया है। अन्वेषा ने रसायन विज्ञान विषय में 100 ए, गणित में 99 ए, अंग्रेजी में 99 ए, भौतिक विज्ञान में 98 ए और हिंदी में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


हनुमंत पुरम गंगानगर ऋषिकेश निवासी अन्वेषा ने बताया कि उनका सपना सिविल सर्विस में जाना है। उनके पिता राजेश भट्ट व्यापारी हैं। मां बीना भट्ट गृहिणी है। उनका एक बड़ा भाई है, जो देहरादून के एक निजी इंस्टीट्यूट में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह मुकाम सेल्फ स्टडी से प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिजनों को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करें सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें