फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एयरपोर्ट से हरिद्वार तक दौड़ाई गई फ्लीट

Fri, 06 Feb 2026 03:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से दोनों नेता हरिद्वार स्थित सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।



एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से वायु सेना के विमान द्वारा सुबह 11 बजे पहुचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से एयरपोर्ट से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री करीब ढाई बजे वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर रिहर्सल किया गया। एयरपोर्ट से लेकर हरिद्वार तक फ्लीट दौड़ाई गई। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से राज्य विमान द्वारा पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें