फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप पलटने से पांच छात्राएं घायल

Sun, 28 Feb 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही पांच छात्राओं को एक जीप में लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। रास्ते में जीप के बेकाबू होकर पलटने से चालक सहित पांचों छात्राएं घायल हो र्गइं। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि जीप खाई में नहीं गिरी, वरना पड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


दुर्घटना का कारण जीप का एक्सल टूटना बताया जा रहा है। उधर, नगर क्षेत्र में भी हादसे में दो लोग चोटिल हुए हैं। शनिवार दोपहर राजकीय इंटर कॉलेज, गूलर दोगी से 11वीं की पांच छात्राएं छुट्टी के बाद घर आ रही थीं। रास्ते में उन्होंने राफ्टिंग की एक जीप में लिफ्ट ली।

बताया जा रहा है कि जीप जैसे से शिवपुरी में आईटीबीपी कैंप के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गई। हादसे में काजल (17) पुत्र रामनाथ, सीता (18) पुत्री वीर सिंह, चंद्रमा (18) पुत्री भगवान सिंह, कंचन (17 ) पुत्री सूरत सिंह भंडारी निवासी शिवपुरी, गीता (16) पुत्री होशियारी निवासी ग्राम बडल, टिहरी गढ़वाल और चालक संदीप पुंडीर (24) निवासी क्यारा, दोगी घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया। चालक ने बताया कि जीप का एक्सल टूटने से हादसा हुआ है। उधर, नगर क्षेत्र में हुए हादसों में रामप्रसाद चमोली (65) निवासी मालवीयनगर और यमुना देवी (46) निवासी शास्त्रीनगर, कालेकी ढाल घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें