फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: एशिया कप में टिहरी के पांच खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, थाईलैंड में होगी प्रतियोगिता

Sun, 16 Feb 2025 02:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Asia Cup Softball Competition: एशिया कप की शीर्ष दो टीमें वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
एशिया कप सॉफ्टबॉल - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप सॉफ्टबॉल में टिहरी जनपद के पांच खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। अंंडर-23 टीम के लिए चयनित पांचों खिलाड़ी इन दिनों प्रशिक्षण शिविरों में प्रतिभाग कर रहे हैं।

विज्ञापन

दो से सात जून तक थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशिया कप साॅफ्ट बाॅल की अंडर-23 भारतीय टीम में टिहरी जनपद के प्रिंस पाल, दक्ष काला, रघुदास, विशु गुप्ता व चंदन शर्मा का चयन हुआ है। एशिया कप की शीर्ष दो टीमें वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में प्रतिभाग करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी दीपक रावत ने बताया कि जनपद के खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए चयनित होना जनपद के लिए गौरव की बात है।

राष्ट्रीय खेलों में 10 पदक टिहरी के खिलाड़ियों ने जीते
राष्ट्रीय खेलों उत्तराखंड का बेहतर प्रदर्शन रहा। उत्तराखंड 103 पदकों के साथ सातवें स्थान पर रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि टिहरी जनपद के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक जीते। जिसमें पांच स्वर्ण, चार रजत पदक व कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: पर्यटक अब भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैर-सपाटे के लिए ऑनलाइन ले सकेंगे अनुमति, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स के लिए बच्चों को किया जाएगा प्रशिक्षित
टिहरी जनपद के छोटे बच्चों को वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन व खेल विभाग टिहरी की ओर से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस योजना में पर्यटन विभाग व आईटीबीपी भी सहयोग करेंगे। जल्द ही जिलाधिकारी की ओर कार्यवृत्त जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें