फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: भानियावाला के पास रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मश्क्कत के बाद पाया काबू

Tue, 17 Nov 2026 03:07 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

देर रात भानियावाला मुख्य बाजार में आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानियावाला स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात आग लग गई। आग भानियावाला-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर स्थित तड़ियाल कॉम्प्लेक्स के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:37 बजे 112 के माध्यम से भानियावाला में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद उप निरीक्षक विपिन चंद्र, चीता जौलीग्रांट और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: एक के बाद एक तीन हादसों ने उजाड़े कई परिवार, 14 जिंदगियां खत्म, 36 घायल, परिवारों में पसरा मातम

मौके पर जांच करने पर पता चला कि भानियावाला मुख्य बाजार में दून जायका होटल के सामने स्थित तड़ियाल कॉम्प्लेक्स के दूसरे फ्लोर पर आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और उस पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें