फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आम के 71 हरे पेड़ काटने पर पूर्व विधायक के पुत्रों पर 2.84 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल कलाम चौक के पास बाग से बिना अनुमति आम के 71 हरे पेड़ काटने के मामले में प्रशासन ने मंगलौर के पूर्व विधायक के तीन पुत्रों पर 2.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उद्यान विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मामला 22 मार्च का बताया जा रहा है। अब्दुल कलाम चौक के पास स्थित एक बाग में आम के 71 पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने पर उद्यान विभाग के अधिकारियों ने जांच की। जांच में बिना अनुमति पेड़ों का कटान किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद सहायक उद्यान अधिकारी नारसन प्रताप सिंह की ओर से मामले में कार्रवाई की गई।
उद्यान विभाग की शिकायत पर मंगलौर कोतवाली में पूर्व विधायक के तीन पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में बंदरटोल मंगलौर निवासी आमिर अंसारी, जुनैद अख्तर और रालोद नेता उबैदुर्रहमान को नामजद किया गया है। तीनों पर बाग से आम के हरे पेड़ काटने का आरोप है। अधिकारियों की जांच और विभागीय कार्रवाई के बाद अब आरोपियों पर 2.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग की ओर से जुर्माने की राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बिना अनुमति 71 पेड़ों का कटान किया गया था। मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों पर 2.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - प्रताप सिंह, सहायक उद्यान अधिकारी, विकासखंड नारसन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें