फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत पर पिता ने कराया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बीते शनिवार रात हरिद्वार रोड़ स्थित मोतीचूर बैरियर के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है। ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया है। युवक के पिता ने थाना रायवाला में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि रविवार को संतोष कुमार पुत्र चंद्रपाल, निवासी नयाबास, जनपद एटा, उत्तर प्रदेश ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बीते शनिवार को उसका बेटा विशाल यादव मोतीचूर बैरियर रायवाला के पास रोड की साइड में स्कूटी लेकर खड़ा था। इस दौरान ऋषिकेश की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति से स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे उनके बेटे की मौत हो गई है। थाना रायवाला पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें