फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फसल बचाने के लिए रात भर जाग रहे किसान

Sun, 23 Feb 2025 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के समीप स्थित रायवाला, गोहरी माफी और खांड गांव के किसान आवारा पशुओं के साथ-साथ जंगली जानवरों से भी परेशान है। जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जानवरों से फसल को बचाने के लिए किसानों को रात भर जागना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रायवाला, खांड गांव व गोहरी माफी के ग्रामीणों के लिए अब खेती करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। कभी जंगली जानवर परेशान कर रहे हैं तो कभी निराश्रित पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।



बात जंगली जानवरों की करें तो हाथी, बंदर, सुअर, हिरण, नीलगाय आदि खेतों में घुस कर फसल बर्बाद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, निराश्रित मवेशी भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है।
विज्ञापन


-
सड़कों पर रहता है मवेशियों का जमावड़ा
खेतों के साथ-साथ निराश्रित मवेशियों का गांव की सड़कों पर जमावड़ा लगा रहता है। रात के अंधेरे में सड़क के बीचो बीच बैठे मवेशी हादसे को न्योता दे रहे हैं। जिससे आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इन मवेशियों के कारण अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

-
गोशाला के नाम पर सरकार से धन ले रही स्वयंसेवी संस्थाएं निराश्रित घूम रहे मवेशियों की सुध नहीं ले रही हैं। सरकारी तंत्र भी इस ओर उदासीन बना हुआ है। चारागाह व कांजी हाउस जैसी जगह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। - सत्यभामा राणाकोटी, काश्तकार
-
एक ओर तो सरकार किसानों को कृषि के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन दूसरी ओर गांव के किसान निराश्रित और जंगली जानवरों से परेशान हैं। किसानों के नुकसान को रोकने के लिए सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। - हेम चंद्र शर्मा, काश्तकार
-

- राजाजी टाइगर रिजर्व द्वारा हथियों को ग्रामीण क्षेत्र में रोकने के लिए टीम बनाई गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल में खदेड़ देती है। किसानों के खेतों में जंगली जानवरों जैसे नील गाय आदि की रोकथाम के लिए संबंधित वन प्रभाग की जिम्मेदारी है। - महेश सेमवाल, वन क्षेत्राधिकारी मोतीचूर रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें