फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ट्रेड डील के विरोध में किसानों का डोईवाला में प्रदर्शन, फूंका पुतला

Thu, 23 Jul 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

केंद्र सरकार और ट्रंप के खिलाफ की नारेबाजी, डील को बताया जनविरोधी
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को किसानों ने अमेरिका-भारत प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में नगर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डोईवाला चौक पर पुतला दहन कर आक्रोश की अभिव्यक्ति दी।
बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान गन्ना समिति परिसर में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए डोईवाला चौक पहुंचें। किसानों ने ट्रेड डील का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ताज ने कहा कि यह व्यापार समझौता किसानों, डेयरी क्षेत्र, मत्स्य पालन और आम जनता के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में आकर जनविरोधी फैसले ले रही है। इस समझौते का सर्वाधिक असर किसानों और मजदूरों पर पड़ेगा। मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री भोपाल सिंह रावत और प्रदेश सचिव राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि अमेरिका अपनी आर्थिक नीतियों के जरिये दूसरे देशों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। वरिष्ठ किसान गुरदीप सिंह, मनोज नौटिरूाल, इंद्रजीत सिंह और फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि समझौते से भारतीय वस्तुएं महंगी और अमेरिका उत्पाद सस्ते होने से किसानों पर प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन में पुरुषोत्तम बडोनी, याकूब अली, जाहिद अंजुम, कमल अरोड़ा, कृष्ण गुनियाल आदि तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें