फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: किसानों को बीज खरीद पर मिल रही सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की बुआई शुरू हो गई है। विभागीय स्तर पर जहां नई प्रजातियों के बीज मुहैया कराए जा रहे है, वहीं बीज ग्राम योजना के माध्यम से सब्सिडी वाले बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डोईवाला ब्लाॅक के किसानों की पहली पसंद गेहूं होती है। प्रखंड में अनुमानित 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई होती है। ऐसे में कृषि महकमा भी किसानों को प्रोत्साहित कर बेहतर उत्पादन के लिए प्रयास कर रहा है। कृषि विभाग नई प्रजातियों के बीज उपलब्ध करा रहा है। डोईवाला के कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने बताया कि किसानों से कहा जा रहा है खेतों की दो तीन बार जुताई करने के बाद ही बीज की बुआई करें। कृषि विभाग में नई प्रजातियों का बीज उपलब्ध है। बीज ग्राम योजना के तहत किसानों को प्रति क्विंटल 1600 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें