फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जीवित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब रानीपोखरी पंचायत में मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। विभागीय पेंशन पाने वाले सैकड़ों पेंशनरों को जीवित सत्यापन कराने के लिए अब देहरादून या ऋषिकेश कोषागार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पेंशन पाने वाले बुजुर्गों को यह सुविधा अब रानीपोखरी पंचायत घर के सीएससी सेंटर में मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार से पंचायत घर में स्थित सीएससी सेंटर में विभागीय पेंशन पाने वाले पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र बनने शुरू कर दिए गए हैं। रानीपोखरी ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने सीएससी सेंटर में इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि रानीपोखरी और आसपास के सैकड़ों पेंशनरों को अब हर साल दिए जाने वाले जीवित प्रमाणपत्र को लेकर देहरादून या ऋषिकेश के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह सुविधा अब रानीपोखरी पंचायत घर में उपलब्ध करवा दी गई है।

सीएससी सेंटर से विभागीय पेंशन का जीवित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आधार कार्ड, पीपीओ नंबर और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर लाना जरूरी है। पहले प्रमाणपत्र के रूप में रुक्मिणी देवी का जीवित प्रमाणपत्र बनवाया गया है। इसके अलावा मंगलवार से रानीपोखरी पंचायत में फिर से आधार कार्ड बनाने, त्रुटिपूर्ण आधार कार्ड ठीक करने और अपडेट करने का काम शुरू कर दिया गया है। आधार कार्ड का कार्य सुबह नौ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें