यूथ अड्डा ऋषिकेश की पहल पर शहीदों की स्मृति में हरिद्वार रोड स्थित सीटी गेट में देर शाम कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए हुए कवियों और साहित्यकारों ने देश के शहीदों की याद में अनेक रचनाएं सुनाईं। इनका श्रवण कर श्रोतागणों की आंखें नम हो गईं।
मुख्य अतिथि श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आईडी जोशी ने कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में युवा रिदमिक बैंड ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक धुन प्रस्तुत की। इस दौरान यूथ अड्डा रॉकिंग किड्स ने शानदार नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।
सम्मेलन में श्रीकांत, अंबर खरबंदा, मोहन मुतंजिर, बिकल बहराइची, संदीपनंद सती, योगेंद्र सुंदरियाल, प्रशांत अग्रवाल, मनी नमन, सुरेशा सैनी, सतीश बंसल, डा. राम विनय सिंह, जसवीर हलदर ने शहीदों की याद में श्रृंखलाबद्घ रचनाए प्रस्तुत की। जिसका श्रोतागणों ने आनंद उठाया।
इस दौरान कवियों ने अपने हास्य व्यंग्यात्मक रचनाओं से श्रोतागणों को जमकर गुदगुदाया। इस अवसर पर पर टिकम खरोला, दीपा नेगी, कीर्ति पंवार, चेतन, लक्ष्मी, आकाश, शुषमा, ममता, रसिका, शैलेजा, केशव, सुजल, सृष्टि, ईशा, मानषी, आईशा नेगी, मोहन शर्मा, साकुल जोशी आदि उपस्थित रहे।