नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र में मेक अ चेंज संस्था की ओर से पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण को लेकर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। 150 युवाओं ने मैराथन में दौड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत अपने घर से करने का आह्वान किया।
मधुलिका द्विवेदी ने मुनिकीरेती पालिका कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना किया। प्रतिभागियों ने रामझूला, तपोवन, भद्रकाली, ढालवाला आदि जगहों से होते हुए नगर पालिका सभागार में दौड़ पूरी की।
मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रोहित को 5100 रुपये, निशांत गिरी द्वितीय को 2100, अभिषेक यादव को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रोहित ने 9 किमी की रेस 33 मिनट 16 सेकेंड में पूरी की।
मुख्य अतिथि विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी, पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपने परिवार, मुहल्ले और क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लेगा। संस्था अध्यक्ष सूर्य सिंह रावत ने बताया कि मैराथन आयोजित कराने का उद्देश्य लोगों पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि हम सब को एक साथ मिलकर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की जरूरत है। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष मनन द्विवेदी, अंशुमन कठैत, अभिषेक निगम, मंगलेश कुकरेती, सुखवीर गुसांई, विपीन पोखरियाल, प्रदीप बंगवाल, अनिल बिजल्वाण, अंकित बिष्ट व अमन डबराल आदि उपस्थित रहे।