अपनी मांगों को लेकर बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति का धरना 115वें दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने सरकार पर जनता की आवाज अनसुनी करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
वक्ताओं ने कहा कि बापूग्राम ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाला क्षेत्र है। यहां देश के स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों, जवानों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक के घर हैं। इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान न देना बेहद निंदनीय है। बीते 115 दिनों से समिति शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की। समिति नेताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर देवी प्रसाद, राजेश चमोली, जगदीश प्रसाद कुकरेती, अंजू गैरोला, भगत सिंह बढ़ियारी, दिनेश व्यास आदि मौजूद रहे।