एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दीपक पाठक निवासी हर्रावाला ने दी तहरीर में बताया कि उनके पिता कैलाश पाठक बीते 29 अप्रैल को चार बजे अपनी बाइक से हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रहे थे। हरिद्वार रोड के पास एक पिकअप वाहन ने तेज गति से आकर बाइक को टक्कर मार दी। उनका हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।