देहरादून एयरपोर्ट की पार्किंग एरिया में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को चार्ज करने के लिए लगाए गए साठ किलोवाट क्षमता के दो चार्जिंग स्टेशनों ने काम करना शुरू कर दिया है। इन दोनों स्टेशनों में चार कार या उससे बड़े वाहन एक साथ चार्ज हो सकेंगे।
एयरपोर्ट पर अडानी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड ने दो चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। एक स्टेशन में दो चार्जिंग प्वाइंट हैं जिनसे एक साथ चार वाहन चार्ज हो सकेंगे। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट पर हर तरह की सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। चार्जिंग स्टेशनों में 26 रुपये प्रति यूनिट प्लस टैक्स चुकाना होगा। इस स्टेशन को एयरपोर्ट से काफी दूर पार्किंग एरिया में लगाया गया है। इसमें रेगुलर और त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।