फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए हाथी मित्र की स्थापना

Sun, 04 Oct 2026 11:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर(व्याख्या केंद्र) में विश्व हाथी दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल और दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने अरुंधति हाथी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कोटद्वार से चीला रेंज पहुंची बाइक रैली का समापन किया।
चीला में आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व से आई 50 वनकर्मियों की मोटरसाइकिल रैली का समापन किया। नीना ग्रेवाल ने कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन पार्क प्रशासन के लिए मुख्य चुनौतियां में से एक है। वनकर्मी वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन को लेकर धरातल पर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। लेकिन मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही है जो की पार्क प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


इस दौरान अरुंधति नामक मादा हाथी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ओमप्रकाश जमदग्नि ने मानव वन्यजीव सघर्ष की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर हाथी मित्र की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण और मानव हाथी संघर्ष को कम करने में सराहनीय योगदान देने वाले भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल के 19 लोको पायलटों का रेल-हाथी टकराव रोकने और हाथियों की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वंदेमातरम कुंज, गंगा भोगपुर तल्ला सहित स्थानीय छात्रों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के संचालन में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेकानंद सती की ओर से हाथियों की स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े अनुभवों को साझा किया गया। इस दौरान एलिफेंट कॉरिडोर पर प्रस्तुति डब्लूडब्लूएफ के तराई आर्क लैंडस्केप टीम लीडर डॉ. एके. सिंह की ओर से एलिफेंट कॉरिडोर और उनके संरक्षण पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान पार्क निदेशक डॉ. कोको रोसे, वैभव सिंह, वन्यजीव प्रतिपालक देहरादून स्वप्निल, कालागढ़ तरुण एस, विजय सैनी, सरिता भट्ट, चित्रांजति नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें