पत्रकारों से बातचीत करते ‘हम’ फाउंडेशन के एमडी अमित भनोट
- फोटो : amar ujala
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में हम फाउंडेशन राजाजी ईको स्प्रीचुअल फेस्ट का आयोजन कर रही है। संस्था की ओर से बीटीसी परिसर स्थित प्रेस भवन में पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई।
फाउंडेशन के एमडी अमित भनोट ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मूल्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर परमार्थ निकेतन आश्रम मेें किया जा रहा है। भनोट ने बताया कि राजाजी पार्क में करीब 310 हाथी व तीस बाघ मौजूद हैं। इसी को देखते हुए नॉन फॉर प्रॉप्रिट कंपनी हिमालयाज यू एंड मी (हम) फाउंडेशन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
एक दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों द्वारा पदयात्रा से शुरू होगी। कार्यक्रम सहयोगी समग्र एनजीओ मुखिया प्रियंक बर्थवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर आधारित स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ईको टूरिज्म और मानव-वन्यजीवों के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा की जाएगी।