फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब से भरे तीन बोरे पकड़े

Mon, 13 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/रायवाला।
विज्ञापन
बोरे में छिपाकर रखी गई थी शराब - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रायवाला बाजार क्षेत्र में अंग्रेजी ठेके के पास अंग्रेजी शराब से भरे तीन बोरे और एक थैले को पुलिस ने कब्जे में लिया है। हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम एक व्यक्ति तीन बोरे और एक थैले में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरकर ले जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शराब से भरे बोरे और थैला जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान तस्कर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने बताया कि दारोगा वीआईपी ड्यूटी पर हैं। उनके देर रात लौटने के बाद शराब की बोतलों की गिनती की जाएगी। तभी मामला दर्ज किया जाएगा। चर्चा है कि लोगों के दबाव में पुलिस को अवैध रूप से ले जा रही शराब जब्त करनी पड़ी है। पुलिस मामले को रफादफा करने का प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें