फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ओशो आश्रम में अतिक्रमण को जेसीबी से किया ध्वस्त

Wed, 19 Feb 2025 01:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर वन विभाग मुनि की रेती अंतर्गत बदरीनाथ राजमार्ग स्थित ब्रह्मपुरी में ओशो आश्रम परिसर में हो रहे अतिक्रमण को वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। वन विभाग के अधिकारी ने आश्रम संचालक को भविष्य में ऐसे अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वन विभाग को सूचना मिली की ओशो आश्रम परिसर में लगातार अतिक्रमण हो रहा है। सूचना मिलते ही मंगलवार को वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण स्थल पर पहुंची। टीम ने आश्रम परिसर में बन रहे अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।



शिवपुरी रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि ब्रह्मपुरी में ओशो आश्रम के आसपास वन भूमि में अवैध निर्माण कार्य चल रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण ओशो आश्रम संचालकों की ओर से किया जा रहा था। इसके लिए आश्रम संचालकों को भविष्य में वन भूमि पर अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें