फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की कार्रवाई से सहमे व्यापारी, रातोंरात अतिक्रमण तोड़ने में जुटे

विज्ञापन
कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं अतिक्रमण तोड़ता अतिक्रमणकारी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की ओर से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारी सहम गए हैं। श्रीभरत मंदिर मार्ग, मेन बाजार, मायाकुंड में अतिक्रमणकारियों ने रातों-रात अवैध कब्जे तोड़ डाले। वहीं, मंगलवार को भी निगम की जेसीबी ने करीब ढाई दर्जन खोखे और चार दर्जन से अधिक नाली के ऊपर बनी सीढ़ियों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। कुछ अतिक्रमणकारियों ने जेसीबी से छत का लेंटर गिर जाने की वजह से मजदूर लगाकर स्वयं अतिक्रमण तोड़ने का समय निगम के अफसरों से मांगा।
विज्ञापन

इससे पहले निगम की टीम दूसरे दिन की कार्रवाई करने श्री भरत मंदिर मार्ग पहुंची। यहां अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने अपना-अपना अतिक्रमण या तो रातों रात ही तोड़ दिया था तो कुछ अतिक्रमणकारी मजूदर लगाकर तोड़ते दिखाई दिए। इसी मार्ग पर निगम की जेसीबी ने श्री भरत मंदिर की दीवार से सटे खोखों को ध्वस्त किया। इसके बाद टीम ने मेन बाजार में प्रवेश किया। यहां भी अतिक्रमणकारियों में कार्रवाई का भय देखने को मिला। अधिकांश अतिक्रमणकारी दो-दो मजदूर और हाथ में स्वयं हथौड़ा लेकर अतिक्रमण तोड़ते दिखाई दिए। यहां जेसीबी ने एक दुकानदार की नाली के ऊपर बनी दीवार और शटर को तोड़ डाला। इसके बाद वहां अतिक्रमणकारी हाथ जोड़कर जेसीबी से कार्रवाई न करने की मिन्नतें मांगते रहे, तो एक व्यापारी निगम की कार्रवाई के बाद रोता बिलखता रहा। उसे आसपास के स्थानीय व्यापारी समझाते दिखाई दिए।
लाउडस्पीकर से भीड़ से हटने का किया आह्वान
ऋषिकेश। संकरी गलियां होने के कारण कुछ जगह लोगों की भीड़ जमी रही। इसके चलते निगम की टीम और पुलिस के अफसरों ने लाउड स्पीकर के जरिए भीड़ को छंटने का आह्वान किया। साफ कहा कि अगर अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान किसी के भी चोट लगती है, तो वह इसका जिम्मेदार स्वयं रहेगा।
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा टला
ऋषिकेेश। श्री भरत मंदिर मार्ग पर खोखे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के वक्त एक बड़ी भारी लकड़ी सड़क के दूसरे छोर पर जा गिरी। ऐन मौके पर वहां खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग भाग खड़े हुए। यदि वह लकड़ी किसी के ऊपर गिर जाती तो बड़ा हादसा घट सकता था।
100 साल पुरानी छत है, ढह जाएगी
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर मार्ग पर निगम की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने निगम अफसरों को बताया कि उनके अतिक्रमण पर जेसीबी से कार्रवाई न करें। इसके लिए समय दिया जाए, वह स्वयं मजूदर लगाकर अतिक्रमण को तोड़ देंगे। जेसीबी से कार्रवाई पर 100 साल पुरानी छत ढह जाने की आशंका जताई। इस बाबत कुछ अतिक्रमणकारियों ने लिखित में निगम अफसरों से समय भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें