फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट फतेह करने वाली अमीषा का घर वापसी पर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
एवरेस्ट पर तिंरगा लहराने वाली नकरौंदा की युवती अमीषा चौहान का गृह वापसी पर स्थानीय लोगों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने अमिषा के आवास पर जाकर उनका हौंसला अफजाई किया। एवरेस्ट फतेह करने के बाद अमीषा शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस पहुंची। स्थानीय लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। अमीषा ने बताया कि इससे पहले भी वह गोलापांगरी जैसी चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।
विज्ञापन

एवरेस्ट ट्रेकिंग के दौरान उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हौंसला और लगन से एवरेस्ट को फतेह करने में कामयाबी मिली है। कहा कि वह अपने प्रयासों से देश और प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगी। एयरपोर्ट पर उनके पिता रविंद्र सिंह चौहान के साथ नकरौंदा के तमाम लोग एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि अमीषा चौहान आज की युवतियों और महिलाओं के लिए मिसाल बनकर सामने आई है। यहां राहुल पंवार, पूरण सिंह नेगी आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें