ऋषिकेश। भाजयुमो ऋषिकेश की ओर से इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर चुकी है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि युवा समाज की रीढ़ होते हैं संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजल्वाण ने कहा कि भविष्य में भी युवाओं के हित में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम टुटेजा, देवेंद्र बिष्ट, शुभम सेमल्टी, अजय उनियाल, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, प्रज्ञा रावत, विवेक शर्मा, हर्ष पाल, अजय दास, अमनदीप नेगी, अभिषेक रावत, वृंदा कौशल, पंकज थपलियाल आदि मौजूद रहे।