फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विज्ञान-तकनीक में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Wed, 07 Oct 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- शी फॉर एसटीईएम कार्यशाला में छात्राओं को विज्ञान में कॅरिअर के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग और विज्ञानशाला के सहयोग से शी फॉर एसटीईएम कार्यशाला आयोजित की गई। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत, एमएलटी विभाग के समन्वयक प्रो. जीके ढींगरा और डीन ऑफ साइंस प्रो. एसपी सती ने किया। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्राओं के लिए संभावनाओं की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर छात्राएं अपनी प्रतिभा के बल पर नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने को कहा। विज्ञानशाला की डॉ. रीता सिंह ने वैज्ञानिक सोच, परियोजना आधारित सीखने और विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। भुवन जोशी ने छात्राओं को विज्ञानशाला से जुड़ने की प्रक्रिया और विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बताया। छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है शी फॉर एसटीईएम
विज्ञानशाला इंटरनेशनल की ओर से शुरू की गई एक प्रमुख पहल और कॅरिअर विकास कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और स्नातक/स्नातकोत्तर कर रही छात्राओं को वैश्विक स्तर पर मेंटरशिप प्रदान करना है। भारत में इसे मुख्य रूप से ''कल्पना'' कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें