फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एम्स में हिंदी पखवाड़े का समापन

Wed, 07 Oct 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
विज्ञापन

ऋषिकेश। एम्स में 14 से 30 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों और वर्षभर हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में निबंध, टिप्पण, टंकण, हस्ताक्षर, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, वाद-विवाद और स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने राजभाषा प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का को कहा। समारोह में संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ वाष्र्णेय, प्रो. रश्मि मल्होत्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें