फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथियों का कहर, खेतों में खड़ी फसल हुई बर्बाद

Fri, 09 Jan 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
छिद्दरवाला में हाथी ने रौंदी किसानों की गेंहू की फसल। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायवाला। छिद्दरवाला में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक गजराज ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए कई बीघा फसल को तहस-नहस कर दिया। बर्बादी के मंजर को देख आक्रोशित ग्रामीणों ने अब वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उचित मुआवजे और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
राजाजी टाइगर रिजर्व और देहरादून वन विभाग से सटे छिद्दरवाला क्षेत्र में कुछ दिनों से हाथी का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथी ने किसान गिरवर सिंह बिष्ट, विजय बिष्ट और रणवीर नेगी के गेहूं की फसल को तहस-नहस कर दिया है। किसानों ने बताया कि जंगल से निकलकर हाथी आए दिन उनके खेतों में पहुंच जाता है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की ओर से अपनी फसलों की रखवाली भी की जा रही है, लेकिन जान का खतरा भी उनके सिर पर मंडरा रहा है। बड़कोट रेंज अधिकारी धीरज रावत ने बताया कि हाथियों की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच जाती है। प्रभावित किसानों को मुआवजा भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें