फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालूवाला गांव में हाथियों ने रौंदी गेंहू और गन्ने की फसल

विज्ञापन
कालूवाला ग्राम सभा में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल को दिखाते किसान। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
वन सीमा से सटे कालूवाला गांव में सोमवार देर रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान खेतों में तैयार खड़ी गन्ने और गेहूं की फसल को रौंद दिया। वन विभाग की ओर से समस्या निदान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए जाने पर किसानों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

थानो वन रेंज के समीपवर्ती गांव कालूवाला में सोमवार देर रात हाथियों का झुंड घुस आया। झुंड ने गेहूं, गन्ना, तोरिया और चारे की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। किसानों ने खेतों में बुवाई के लिए गन्ना रखा हुआ था, जिसे हाथियों ने चट कर लिया। हाथियों ने किसान मनोज ममगाईं, अजय ममगाईं, राजीव ममगाईं, मयंक, गौतम बिष्ट, विक्रम सिंह जयाडा, महेश, गोविंद सिंह आदि की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्राम प्रधान पंकज रावत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से वन सीमाओं पर खाई खुदान और ऊर्जा बाड़ आदि लगाने की मांग की गई है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी ने कहा कि उच्चाधिकारियों से किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की है। रेंजर उदयनंद गौड़ ने बताया कि हाथियों को जंगल में खदेड़ने के लिए रात्रि गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें